{"_id":"5724f2144f1c1b5e0ca9219f","slug":"factories-mouth-blowing-off-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउथ ब्लोइंग कारखानों की हड़ताल समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउथ ब्लोइंग कारखानों की हड़ताल समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
माउथ ब्लोइंग कारखानों की हड़ताल समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउथ ब्लोइंग कारखानों में सोमवार से चल रही हड़ताल शनिवार को समझौता वार्ता के साथ समाप्त हो गई। माउथ ब्लोइंग पर 14 रुपया प्रतिदिन व हैडलाइट पर 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर सहमति बन गई। फैसला होने के साथ एक दो दिन में काम प्रारंभ हो जाएगा।
माउथ ब्लोइंग कारखाना में काम करने वाले श्रमिकों के द्वारा बिना मांगपत्र दिए ही सोमवार से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी थी। वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर बिना किसी चेतावनी के हड़ताल करने के कारण सेवायोजकों ने भी भट्टियों को बंद करने का फैसला ले लिया था। इसके कारण शहर के दो दर्जन से अधिक कारखानों में कार्य पूरी तरह से बंद हो गया। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा को जब श्रमिक यूनियन की ओर से मांगपत्र दिया तो उन्होंनें दोनों पक्षों की समझौता वार्ता बुलाई थी। शनिवार को खुद एएलसी ने अपराह्न तीन बजे समझौता वार्ता बुलाई थी। समझौता वार्ता में कारखानेदारों की ओर से यूपीजीएमएस के अध्यक्ष राजकुमार मीत्तल,मोहनबाबू अग्रवाल,अभिषेक मीत्तल चंचल, प्रमोद गर्ग,दीपक गुप्ता बिटिया,पराग गुप्ता के साथ कई फैक्ट्री संचालक मौजूद थे। श्रमिक संगठनों में कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के भूरीसिंह यादव व कामरेड नवल सिंह के साथ ही श्रमिक प्रतिनिधियों को शामिल किया था। चार घंटे तक चले मंथन के पश्चात ही आखिर दोनों पक्षों में माउथ ब्लोइंग कारखाना श्रमिकों का 14 रुपया प्रतिदिन बढ़ोत्तरी तथा हैडलाइट श्रमिकों के ही वेतन में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर समझौता हो गया। समझौता होने के साथ ही श्रमिकों ने हड़ताल को समाप्त होने की जानकारी सभी को दे दी। लेकिन भट्टियां बंद हो जाने के कारण उनको रनिंग में आने में करीब दो से तीन दिन का समय लगेगा।