{"_id":"61969f654e568467b674a27c","slug":"face-to-face-collision-between-max-and-sleeper-bus-two-serious-firozabad-news-agr5151299109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स और स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स और स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत, दो गंभीर
विज्ञापन
शिकोहाबाद- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को जेसेबी से हटवाते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रतापपुर और एटा चौराहे के बीच इटावा की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस सामने से आ रहे लोडिंग मैक्स से टकरा गई। हादसे में मैक्स चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार यात्रियों के हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय विद्यालय में आश्रय दिया और क्षतिग्रस्त बस-मैक्स को क्रेन की मदद से खींचकर खाली स्थान पर खड़ा करा हाईवे सुचारु कराया।
पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए स्लीपर बस में सवार होकर जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह इटावा से आगरा की ओर आते समय हाईवे पर चालक बस को विपरीत दिशा में लेकर आ रहा था। प्रतापपुर चौराहे के समीप दोनों सामने से आई लोडिंग मैक्स से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। हादसे में मैक्स सवार चालक पिंकू (35) पुत्र जयंतीलाल निवासी मकदूमपुर दीदारगंज आजमगढ़ और उसका साथी संग्रेश सिंह (40) ओमप्रकाश निवासी शाहगंज जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोट आईं हैं। हादसे की जानकारी पर एसएचओ उदयवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बस में सवार श्रद्धालुओं को उतारकर पास राष्ट्रीय विद्यालय में रोका और दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर हाईवे को सुचारु कराया।