फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   face covered after then out of door

चेहरा ढक कर ही घर से बाहर निकलें लोग : डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
face covered after then out of door
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने आम लोगों को बाहर निकलते वक्त एतिहायत बरतने की अपील की है।उन्होंने लोगों से बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढक कर निकलने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अनुसार जिले में कोरोना-19 से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से अपना चेहरा ढक कर बाहर निकले। उन्होंने कहा कि फेस कवर घर में रखे स्वच्छ कपडे़ की तीन परतों से तैयार किया जा सकता है। डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर भीड़ एकत्रित नहीं होने देने की हिदायत भी दी है। जिलाधिकारी ने बाहर से आने वाले लोगों की अनिवार्य स्क्रीनिंग कराने एवं खांसी, जुकाम एवं बुखार आदि से ग्रसित व्यक्ति को तत्काल नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने को कहा है। उन्होंने भोजन वितरण करने वाली संस्थाओं से भी स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed