{"_id":"67d5ccf8c23c4ec4e9077809","slug":"eyes-turn-red-and-skin-irritated-due-to-chemical-colours-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-144392-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: केमिकल वाले रंगों से आंखें हुईं लाल, त्वचा में जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: केमिकल वाले रंगों से आंखें हुईं लाल, त्वचा में जलन
Sun, 16 Mar 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली की मस्ती में लोगों ने केमिकल युक्त रंगों का काफी प्रयोग किया। जिससे संबंधित की त्वचा पर जलन महसूस हुई तो वहीं, रंग आंखों में जलन से लाल हो गई। शनिवार को सीएचसी एवं प्राइवेट क्लीनिकों पर ओपीडी खुलीं तो 1210 मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। ओपीडी में त्वचा एवं आंखों के करीब 300 रोगी परामर्श लेने पहुंचे।होली पर केमिकल वाले रंगों के प्रयोग से त्वचा एवं आंखों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई। मरीज चाहत और विवेक ने बताया कि होली खेलते समय दोस्तों ने गुलाल मुंह पर फेंका, जो आंखों में चला गया। आंखों को साफ पानी से धोया, लेकिन लाल पड़ने और जलन पर अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसी ही समस्याओं से पीड़ित काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादवेंदु ने बताया कि ओपीडी में सामान्य मरीजों से अधिक होली खेलने के दौरान रंग आंखों में पहुंच जाने की समस्या लेकर आए। सभी को परामर्श आदि दिया गया है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास वर्षा, आयुषी चेहरे पर जलन की समस्या होने पर परामर्श लेने पहुंचे। बताया कि होली खेलते समय किसी ने चेहरे पर रंग लगाया, इसके बाद से ही जलन हो रही है। चिकित्सकों ने बताया कि केमिकल युक्त रंग के प्रयोग से त्वचा पर एलर्जी और जलन की समस्या लेकर काफी मरीज आए। सभी को परामर्श एवं बचाव के उपाय बताए गए।