{"_id":"678c00bc71dde11f670ea9ff","slug":"extended-duration-of-ots-phase-ii-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-141076-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ओटीएस द्वितीय चरण की बढ़ी अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ओटीएस द्वितीय चरण की बढ़ी अवधि
Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक मुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण की अवधि एक सप्ताह के बढ़ा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को 22 जनवरी तक इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद तृतीय चरण की शुरुआत होगी। एक मुश्त समाधान योजना में प्रथम चरण में जिले की स्थिति बेतहर नहीं थी।
द्वितीय चरण में सुधार देखने को मिला था। इसके बाद शासन ने ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि को बढ़ा दिया है। मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि निगम की तरफ से ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि को बढ़ा दिया गया है, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। एक किलो वाट भार व पांच हजार रुपये बकाया होने पर एक मुश्त समाधान में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। किश्तों में जमा करने पर 55 प्रतिशत का ही लाभ मिलेगा। इसी प्रकार घरेलू, वाणिज्य, निजी संस्थान, लघु एवं मध्यम उद्योग पर अलग-अलग छूट की व्यवस्था है।