{"_id":"58fe3a844f1c1b0b71c0c0a4","slug":"expressway-scams-13-crores-every-kilometer-bajale","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे में हर किलोमीटर पर 13 करोड़ का घपला : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे में हर किलोमीटर पर 13 करोड़ का घपला : बघेल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पशुधन और लघु सिंचाई मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़े पैमाने पर घपला हुआ है। इसमें हर किलोमीटर पर 13 करोड़ का घपला किया गया है। प्रदेश सरकार इसकी जांच अवश्य कराएगी।
यहां पहुंचे बघेल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोई जांच किसी बदले की भावना से नहीं कराना चाहती लेकिन इस घपले की जांच जरूर कराएगी। यह मामला जनता से जुड़ा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और लखनऊ मेट्रो अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट थे। एक्सप्रेसवे की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट)पहले ही लीक कर दी गई। लोगों ने बीहड़ों में जमीन खरीद ली। पहले कोई और मालिक था लेकिन मुआवजा के दौरान कोई और बन गया। एक्सप्रेसवे से अपने हित साधे गए। इटावा एवं सैफई की ही ओर रुख किया, कन्नौज को जोड़ा ताकि अपने हित ही सधे। मनमानी दरों से ही किसानों को भुगतान करा दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।