फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Expressed anger by taking out a procession on the terrorist incident

Firozabad News: आतंकी घटना पर जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger by taking out a procession on the terrorist incident
टूंडला तहसील में एसडीएम अनुराधा  सिंह को ज्ञापन देते अ​धिवक्तागण - फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम अनुराधा सिंह को ज्ञापन देते अ​धिवक्तागण
टूंडला। पहलगाम में आतंकी हमले में हुई 27 निर्दोषों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को विरोध और तेज हो गया है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मंडी समिति में आढ़तियों ने विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। आतंकियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों व तहसील अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जुलूस निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम अनुराधा सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में सचिव धीरेंद्र शर्मा, सीताराम, नरसिंह पाल, दिलीप पचौरी, टीकम सिंह, मुकेश सोलंकी, उमाशंकर, महेश दादा, चोब सिंह आर्य, बीपी सिंह, प्रवीन कुमार, मुकेश बाबू यादव, महेश चंद्र सहित बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, मंडी समिति में खादान, तिलहन, दलहन व्यापार समिति के पदाधिकारियों व आढ़तियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंडी सचिव पुष्पेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, अमित गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, श्यामवीर सिंह, सनत कुमार जैन, अखिलेश जैन, रामनाथ अग्रवाल, अनिल जैन, राजेंद्र बाबू, हरजीत सिंह, योगेश, संतोष अग्रवाल, रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले को लेकर गुस्सा थमा नहीं रहा। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए। विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर आतंकियों पर शिकंजा कसने की मांग की गई। भाजयुमो सहित कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री सुनील पेंगोरिया एवं जिला अध्यक्ष रामनरेश कटारा, शास्त्री मार्केट के अध्यक्ष निकेश जैन, अनुपम शर्मा, मनोज शर्मा, कुलदीप गुप्ता, भरत गोयल, बॉबी गुप्ता, मनोज शर्मा, डाॅ. ध्रुव आचार्य, समर्थ अग्रवाल, सचिन गुप्ता, यश ठाकुर, पिंटू दत्त बंसल, जतिन धरना, संचित वर्मा, पुनीत जैन, विकास जैन, अजय जैन बजाज, यश बंसल, तन्मय बंसल, सोनू राहुल जैन, संजय गुप्ता, प्रांजल पोरवाल आदि शामिल थे। कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में पहलगाम हमले में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।






पहलगाम की घटना मानवता को झकझोर देने वाली
कठफोरी। पहलगाम आतंकी हमले के हताहतों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उखरेंड में कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। वीरू धाकरे ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला मानवता को झकझोर देने वाला है। इस दौरान श्रवण कुमार चतुर्वेदी,अनिल सक्सेना,दलेल सिंह, शिवप्रताप बैंस, विजय सोलंकी, अभिषेक राठौर, उमेश बघेल, अर्पित राठौर, नितिन राठौर, जयप्रताप बघेल, देवेंद्र कुशवाह, संतोष शर्मा, भी थे।




कांग्रेस का कैंडल मार्च आज
कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज शाम छह बजे छदामीलाल जैन मंदिर से गांधीपार्क तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed