{"_id":"69a44bff4ea598746b0b485e","slug":"excise-department-alert-helpline-number-issued-firozabad-news-c-169-1-mt11005-168952-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आबकारी विभाग अलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आबकारी विभाग अलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Sun, 01 Mar 2026 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली पर पुलिस और आबकारी प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मिलावटी और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने पांच विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा ने बताया, यह टीमें संदिग्ध ठिकानों, ढाबों और गोदामों पर लगातार छापेमारी करेंगी। विभाग ने मिलावटी शराब, अवैध भंडारण, ब्लैक में बिक्री और ओवररेटिंग (तय मूल्य से अधिक वसूली) पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। आबकारी अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें। यदि कहीं भी अवैध या मिलावटी शराब बेची जा रही है, तो नागरिक 8840566430 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
एसएसपी ने कहा, बिना अनुमति क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे थानेदार और चौकी प्रभारी
फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने मास्टर प्लान लागू कर दिया है। आज से सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि त्योहार संपन्न होने तक कोई भी प्रभारी बिना अनुमति के अपना क्षेत्र नहीं छोड़ेगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। संवाद