{"_id":"572e00854f1c1b61145cf327","slug":"exchange-gifts-adorned-with-mother-s-feelings","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की भावनाओं से सजा उपहारों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की भावनाओं से सजा उपहारों का बाजार
फीरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे: मां की भावनाओं से सजा उपहारों का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां तू ईश्वर तुल्य है... परमात्मा ने हमें इस सृष्टि पर रचा और तूने हमें जन्म दिया। तूने हमें स्नेहभरा आंचल दिया। मां तू धन्य है, तू धन्य है, तू धन्य है... मातृप्रेम की ऐसी ही भावनाओं वाली पंक्तियां लिखे कार्ड समेत विभिन्न उपहारों से मदर्स-डे का बाजार पटा है। कार्ड्स समेत विभिन्न उपहारों की खरीददारी को शनिवार दिनभर बाजारों में चहल-पहल भी दिखी।
आठ मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जाता है। कभी बड़े शहरों का रहा यह त्यौहार अब छोटे कस्बों और गांव तक पहुंच गया है। मां के प्रेम को दर्शाने वाले इस त्यौहार को भुनाने में बाजार भी पीछे नहीं है। बाजारों की की गिफ्ट गैलरियां मां की भावनाओं से सजे उपहारों से भरी हैं। शनिवार को दिनभर इसी त्यौहार की चहल-पहल बाजारों में दिखी। सबसे ज्यादा उत्साह नई जमात में है। मां के लिए उपहार खरीदने की भीड़ दुकानों में दिनभर लगी दिखी। टैडीबियर, कैंडिल्स, हैंडबैग, ग्रीटिंग कार्ड्स समेत मां की पसंद के तोहफे की खरीददारी में लोग मशगूल रहे। लोगों को सबसे ज्यादा वे उपहार पसंद आए, जिन्हें प्यारी मम्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। इन उपहारों की खासियत रही कि इनमें मां को मदर्स-डे की शुभकामनाएं देने के लिए स्नेहभरी पंक्तियां लिखी गई हैं।
इनसेट
ग्रीटिंग कार्ड्स का नायाब कलेक्शन
मदर्स डे पर मार्केट में कोटेशंस और संदेश लिखे ग्रीटिंग कार्ड्स युवाओं को खास आकर्षित कर रहे हैं। ये कार्ड्स दिल और फूलों के आकार में भी पेश किए गए हैं। इनकी कीमत 15 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। इसके अलावा फ्रिज मैग्नेट समेत अन्य छोटे-छोटे तोहफे भी मां की ममता को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। मदर्स डे पर इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक रखी गई है।
विज्ञापन
इनसेट
खूब पंसद आ रहे हैं ऑनलाइन गिफ्ट
मदर्स डे के लिए उपहारों की ऑनलाइन बुकिंग भी है। हर कोई अपनी मां को ऐसा विशेष उपहार देना चाहता है, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहे। वह तोहफा किसी और के पास न हो। इसके अतिरिक्त लोगों ने मां की पसंद की साड़ी, मोबाइल आदि गिफ्ट भी ऑनलाइन मंगाए हैं।
इनसेट
क्या कहते हैं युवा
मदर्स डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। इसे वे खुलकर बयां भी कर रहे हैं। फीरोजाबाद की रहने वाली गौरी कहती है कि मदर्स-डे पर मां को स्पेशल उपहार देना है। उसने यह गिफ्ट खरीद रखा है। वहीं गार्गी ने कहा कि मां हमारी हर खुशी का ध्यान रखती है। ऐसे में मां को समर्पित इस खास दिन को यादगार बनाना है। मां को सरप्राइज देने की खास प्लानिंग है।