फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Exams will be held in council schools from March 24

Firozabad News: परिषदीय स्कूलाें में 24 मार्च से होंगी परीक्षाएं

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Exams will be held in council schools from March 24
फिरोजाबाद। जिले के 1827 परिषदीय विद्यालयों में 24 से 28 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। स्कूलों में परीक्षा सामग्री पहुंच गई है। बीएसए के अनुसार परीक्षा में 1.42 लाख छात्र-छात्रा शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि 22 मार्च तक प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंच जाएंगे। 28 मार्च तक परीक्षा के बीच शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करना होगा। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली 9:30 से दोपहर 11:30 तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक रहेगी। बीएसए के अनुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा का कार्यक्रम एक नजर में
कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होंगी। कक्षा दो की गणित की परीक्षा 24 मार्च प्रथम पाली और कक्षा तीन की गणित की 24 मार्च को प्रथम पाली में होगी। द्वितीय पाली में संस्कृत/उर्दू का पेपर होगा। कक्षा चार, पांच, छह का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू, कक्षा सात व आठ का प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू का पेपर होगा। 25 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का मौखिक और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कक्षा तीन का प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। कक्षा चार, पांच, छह, सात व आठ का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। 26 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का हिंदी का पेपर होगा। कक्षा तीन का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय में कला संगीत, कक्षा चार से आठवीं तक प्रथम पाली में मणित और द्वितीय पाली में कला एवं संगीत का पेपर होगा। 27 मार्च को कक्षा तीन, चार, पांच का प्रथम पाली में कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा का पेपर होगा। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठवीं तक पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा। 28 मार्च को कक्षा दो से पांचवीं तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि/ गृह शिल्प की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed