{"_id":"606871bd8ebc3e59115030e4","slug":"exam-center-up-board-exam-up-board-exam-2021-up-board-of-education-prayagraj-up-board-exam-news-up-board-school-firozabad-news-agr48713513","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल को काले और इंटरमीडिएट के छात्रों को हरे रंग की मिलेगी उत्तर-पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल को काले और इंटरमीडिएट के छात्रों को हरे रंग की मिलेगी उत्तर-पुस्तिकाएं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल और नकलमाफिया पर अंकुश लगाने के लिए ठोस तैयारी की गई है। इस बार बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका दूर से ही पहचानी जा सकेगी। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को काले रंग जबकि इंटर के छात्र-छात्राओं को हरे रंग की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। इससे कॉपियों की अदला-बदली नहीं हो सकेगी।
24 अप्रैल से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम घोषित हो चुका है। जनपद में 113 केंद्र बनाए गए हैं और 84 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षाओं के लिए करीब पांच लाख उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। परीक्षा के दौरान छात्रों को दी जाने वाली उत्तर पुस्तिका को अलग-अलग रंगों में बांट दिया गया है। इससे इनकी दूर से पहचान की जा सकेगी। इसके साथ ही सभी कॉपियों पर कोड नंबर होगा।
हाईस्कूल की कॉपी काले व इंटरमीडिएट की हरे रंग की होगी। इसी रंग की बी कॉपी मिलेगी। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की कॉपियां अलग-अलग रंगों में विभाजित हैं। कोड के हिसाब से ही स्कूलों को उत्तर-पुस्तिकाओं का आवंटन होगा।