फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ex-servicemen termed budget as budget of inconsistencies in Firozabad

UP: बजट से निराश पूर्व सैनिक, बोले-जवान प्राणों का बलिदान देते, उनके परिजन होते परेशान; नहीं रखा गया कोई ध्यान

Thu, 01 Feb 2024 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पूर्व सैनिक बजट से निराश नजर आए। कहा कि जवान सीमा पर प्राणों का बलिदान देते हैं। इसके बाद भी उनके परिजन परेशान होते हैं। उनका कोई ध्यान नहीं रखा गया। 

विज्ञापन
Ex-servicemen termed budget as budget of inconsistencies in Firozabad
Firozabad: पूर्व सैनिक ध्रुवजीत सिंह, पूर्व सैनिक विशेष कुमार, पूर्व सैनिक अनवर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को वित मंत्री ने अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस कड़ी में पूर्व सैनिकों ने इस बजट को विसंगतियों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को कोई भी राहत नहीं मिल सकी है। इससे उनके हाथ मायूसी लगी है।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक सूबेदार विशेष कुमार का कहना है कि बजट में सरकार ने सैनिकों की ओर ध्यान नहीं दिया है। उनके लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई है। जबकि आज भी सैनिकों के परिवार सरकारी लाभ के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक सूबेदार अनवर सिंह का कहना है कि सैनिकों की वन रेंक वन पेंशन स्कीम को लेकर आज भी विसंगतियां जारी हैं। इसके लिए कोई भी घोषणा बजट में नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक सूबेदार दलवीर सिंह का कहना है कि जिन सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनके ही परिजन आज परेशान हो रहे हैं। सरकार को बजट में सैनिकों के परिवारों का भी ध्यान रखना चाहिए।


पूर्व सैनिक ध्रुवजीत सिंह का कहना है कि इस अंतरिम बजट से सीएपीएफ कैंटीन उत्पादों पर 50 फीसदी छूट की मांग हम लोगों के स्तर से की गई थी, क्योंकि सीपीसी कैंटीन पर जीएसटी के चलते परिवारों का बजट भी खराब होता है। लेकिन, बजट में कोई घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed