फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth learning self-defense

आत्मरक्षा के गुर सीख रहे युवा

Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth learning self-defense
बजरंग दल का प्रशिक्षण शिविर।
 बजरंग दल की ओर से आयोजित सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। प्रशिक्षक इसमें युवाओं को जूडो-कराटे, निशानेबाजी, लक्ष्य भेद, कुश्ती प्रशिक्षण दे रहे हैं।  
विज्ञापन

प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज प्रांत के आगरा, मथुरा, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, खैरागढ़, फतेहाबाद सहित 20 जिलों के 500 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक सत्र के जरिए युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार किया जा रहा है। वहीं सुबह-शाम आयोजित होने वाले संघ स्थान में उन्हें शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षिकों को तैनात किया है, जो युवाओं को खेलकूद के साथ जूडो-कराटे, निशानेबाजी, लक्ष्य भेद, कटीले तारों के नीचे से गुजरना, कबड्डी, कुश्ती सहित हर क्षेत्र में मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होकर देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में कई कार्यकर्ता हुए घायल
बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग प्रशिक्षण के कई युवाओं को हाथ, पैर, घुटने, कोहनी में चोटें लगी हैं। इस दौरान घायल कार्यकर्ताओं के उपचार के लिए सीएमओ कार्यालय द्वारा कैंप लगाया जा रहा है, जिससे तत्काल इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed