फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ETC toll plaza system administered by correcting slip

टोल प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम ने दिलाई पर्ची से निजात

Sun, 08 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो पऊफीराोजाबाद
अमर उजाला ब्ययूराो पऊफीराोजाबाद Updated Sun, 08 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ETC toll plaza system administered by correcting slip
टोल प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम ने दिलाई पर्ची से निजात - फोटो : अमर उजाला
फीरोजाबाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को जल्द ही सभी सुविधाओं से युक्त 14 बूथों वाला हाईटेक टोल प्लाजा मिलेगा। प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम शुरू करा दिया है। इससे पर्ची से निजात मिल जाएगी। वाहनों पर ई-टेक लगाए जाएंगे जिससे टोल पर लगा सेंसर बिना उसे रोके सीधे गुजार देगा। यह जानकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी  ऑफ इंडिया आगरा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समर बहादुर सिंह ने टूंडला प्लाजा  पर बने कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार से टूंडला और गुराऊ सैमरा अतिकाबाद स्थित टोल प्लाजा पर ईटीसी (इलेक्ट्रानिक टोलिंग कलेक्शन) सिस्टम शुरू करा दिया गया है। टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब रसीद कटाने की जरूरत नहीं होगी। वाहनों पर ई-टेक लगाया जाएगा। ई-टेक लगा वाहन जैसे ही टोल पर पहुंचेगा, टोल पर लगे सेंसर में गाड़ी नंबर रिकार्ड हो जाएगा। संबंधित व्यक्ति के खाते से टोल का पैसा स्वत: ही कट जाएगा। वहीं टोल पर जाम की समस्या से भी निजात मिलगी। उन्होंने कहा कि टोल पर अभी तक 10 लेन ही चालू हैं, इनको बढ़ाकर 14 किया जाएगा। इनमें से सात लेन आने के लिए और सात जाने के लिए बनाई  हैं। सुरक्षा की दृष्टि से टोल पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। वहीं एंबुलेंस और आकस्मिक समय में मेडिकल के लिए चिकित्सक की भी तैनाती की जाएगी। इस मौके पर टोल संचालक पंकज दीक्षित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


200 रुपये में बनेगा ई-टेक कार्ड
टोल प्लाजा पर बिना रुके वाहन गुजारने के लिए ई-टेक कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। ई-टेक कार्ड 200 रुपये में आजीवन के लिए बनेगा। सिक्योरिटी के रूप में वाहन स्वामी से 200 रुपये जमा कराए जाएंगे। जो कार्ड समाप्त कराने के साथ ही वापस किए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए खाते में कम से कम सौ रुपये का होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-टेक कार्ड के लिए यह है जरूरी
टूंडला  ब्यूरो। टोल प्लाजा पर ई-टेक कार्ड बनाने के लिए पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) बनाया जाएगा। जहां बैंक कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। ई-टेक कार्ड बनवाने के लिए वाहन स्वामी को गाड़ी की आरसी, निवास प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र साथ लाना होगा। ई-टेक के जरिए टोल देने वाले वाहन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed