फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Establishment archchips factory in the district closed in a few days

चंद दिन में बंद हो गई जिले में स्थापिक आर्कचिप्स फैक्ट्री

Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Establishment archchips factory in the district closed in a few days
फिरोजाबाद ! शिकोहाबाद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खोली गई चिप्स फेक्ट्री बंद पड़ी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के दिखतौली में 46 लाख रुपये की लागत से स्थापित आर्क चिप्स फैक्टरी एक सप्ताह संचालित किए जाने के बाद बंद हो गई। बिजली के अभाव और आलू की अनुपलब्धता के कारण फैक्टरी में चिप्स का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शहरी क्षेत्र से बिजली कनेक्शन लेने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहरी क्षेत्र से बिजली कनेक्शन मिलने के बाद ही फैक्टरी का संचालन सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला आलू उत्पादन का हब होने के कारण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर एक कंपनी का गठन कर शिकोहाबाद के दिखतौली में सीडीओ चर्चित गौड़ तथा उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील ने आर्क चिप्स फैक्टरी की स्थापना कराई थी। इसके लिए ट्रायल भी किए गए। फैक्टरी का कंपनी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करा चिप्स की बिक्री के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में करीब 50 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरों की सूची तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इसके साथ शहर के प्रमुख डीलरों से संपर्क साधकर चिप्स की बिक्री किए जाने की रणनीति बनाई गई थी। विगत दिनों जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने आर्क चिप्स फैक्टरी का शुभारंभ कर दिया था। हालांकि अब फैक्टरी बंद हो गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो फैक्टरी में ग्रामीण अंचल से बिजली कनेक्शन होने के कारण दिन में बिजली आपूर्ति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक सप्ताह तक जेनरेटर के माध्यम से फैक्टरी को संचालित किया गया लेकिन अब शहरी क्षेत्र से बिजली लाइन को डलवाकर कनेक्शन लेने की योजना बनाई गई है। इस कारण फिलहाल चिप्स का उत्पादन करने वाली फैक्टरी को बंद कर दिया गया है।
पुराना आलू कम होने-नया आलू चिप्स अनुरूप नहीं होना भी वजह
आर्क चिप्स के लिए चिप्सोना आलू की जरूरत होती है। आढ़तियों की मानें तो बाजार के साथ कोल्ड स्टोरेज में आलू काफी कम है। इसके साथ ही नया आलू बाजार में काफी महंगा होने के कारण भी फैक्टरी का संचालन फिलहाल बंद है। नया आलू बाजार में आने के बाद चिप्स बनाने का काम शुरू हो सकेगा।

- बिजली का कनेक्शन शहरी क्षेत्र का नहीं होने के कारण अभी चिप्स फैक्टरी का संचालन बंद है। ट्रायल से लेकर शुभारंभ तक जेनरेटर से कार्य कराया था। लगातार फैक्टरी को जेनरेटर से चलाना संभव नहीं है। शीघ्र शहरी क्षेत्र से कनेक्शन होने के साथ चिप्स बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। आलू का सीजन नहीं होने और बाजार में पुराना आलू कम होना भी प्रमुख कारण है।
राजेश कुमार कुरील उपायुक्त एनआरएलएम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed