{"_id":"57fe88f84f1c1be63c28e9a2","slug":"entered-the-house-of-the-women-beaten-torn-clothes-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़े, पथराव
अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के विवाद में बुधवार सुबह एक पक्ष से दूसरे पक्ष के घर धावा बोल दिया। पथराव किया। महिलाओं से मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने थाने से भगा दिया। मामला उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर टापाकलां का है।
राजवीर सिंह के पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने उसको शराब का सेवन कराया तो राजवीर की बेटी पूजा ने विरोध किया। इस पर पड़ोसी युवकों ने पूजा के साथ अभद्रता कर दी। घर में घुस गए। पूजा की मां गुड्डी देवी और भाभी रेनू के साथ मारपीट कर अभद्रता की। पीड़ितों के शोर पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी युवक भाग गए। पीड़ितों ने की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महिलाएं न्याय के लिए थाने गईं, लेकिन उनको वहां से भगा दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियाें ने लूटपाट भी की है। वहीं कोतवाल उत्तर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने से भगाए जाने की जानकारी उनको नहीं है।