{"_id":"660c4b267d4dca3e210b13c2","slug":"encroachment-will-be-removed-from-railway-station-to-rajaram-ki-takiya-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-121578-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे स्टेशन से राजाराम की तकिया तक हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे स्टेशन से राजाराम की तकिया तक हटेगा अतिक्रमण
Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे से स्टेशन रोड तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के एक हिस्सा (रेलवे स्टेशन से राजाराम की तकिया) तक अधूरे कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा। अधूरे हिस्से की जद में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम व कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने डीएम से अनुमोदन मांगा है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक अतिक्रमण हटने के बाद स्मार्ट रोड के प्रोजेक्ट की प्रगति तेज होगी। लगभग 23 करोड़ की लागत वाले सुभाष तिराहे से स्टेशन रोड तिकोनिया तक प्रस्तावित निर्माणाधीन स्मार्ट रोड अब राजाराम की ताकिया तक बनाया जाएगा। शुरू में स्मार्ट रोड सुभाष तिराहे से स्टेशन रोड तिकोनिया तक ही प्रस्तावित था। लेकिन तत्कालीन निगम बोर्ड की पहल पर स्मार्ट रोड की परिधि को बढ़ा कर राजाराम की ताकिया तक विस्तार किया गया। वहीं वर्तमान निर्माणाधीन स्मार्ट रोड फिलहाल रेलवे स्टेशन से राजाराम की ताकिया तक कई जगहों पर अतिक्रमण की चपेट में है। इस कारण स्मार्ट रोड निर्माण का काम बाधित है।
वहीं स्मार्ट रोड व्याप्त अतिक्रमणों को हटाने के संबंध में मंगलवार को नगर निगम, विकास प्राधिकरण एवं कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी अफसरों की बैठक हुई। बैठक के दौरान स्मार्ट रोड निर्माण की प्रगति बढ़ाने एवं चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने को जिलाधिकारी का अनुमोदन लिए जाने का निर्णय लिया गया।
-- -- --
करीब 350 मीटर लंबे मार्ग को जल्द पूरा कराया जाएगा
स्टेशन रोड से राजाराम की तकिया तक स्मार्ट रोड की परिधि में कुछ जगहों पर अतिक्रमण की स्थिति है। हमने जिलाधिकारी से अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
अतर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (स्मार्ट रोड निर्माण को नामित कार्यदायी संस्था)