फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encounter with firing accused, one shot in the leg

Firozabad News: फायरिंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 12 Jun 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Encounter with firing accused, one shot in the leg
फायरिंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- लहटई नहर पटरी के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस से घिरा देख की फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। कठफोरी बाजार में सोमवार को दिन दहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक पर फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस ने लहटई के पास हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार को भेजा है। सोमवार को दोनों आरोपियों ने बाजार में फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया था।
सोमवार की शाम को तीन बजे दो बाइक सवारों में आपस में टकराने के बाद एक जनसेवा केंद्र के सामने विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद जनसेवा केंद्र संचालक ने दोनों के बीच बचाव करते हुए मौके से भगा दिया था। कुछ देर बाद ही बाइक सवार दो युवक आए और जनसेवा केंद्र संचालक पर तमंचा से फायर झोंक दिया। दुकानदारों ने रोकने का प्रयास किया तो हवा में फायर कर दहशत फैलाने का काम किया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। एसपी देहात कुमार रणविजय के निर्देशन में टीमों का गठन किया।
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह को लगाया। एसपी देहात ने बताया कि शिकोहाबाद से इटावा जाने वाली नहर पर फायरिंग के आरोपियों के बाइक से जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। फायरिंग के आरोपियों ने बाइक को तेजी से दौड़ाने के साथ बचाव में फायरिंग की। टीम द्वारा फायरिंग किए जाने के दौरान आगरा के खंदौली नहेर्रा निवासी सौरभ चौहान के पैर में गोली लगी है। जबकि मैनपुरी के थाना करहल के आसपुरा निवासी वीर बहादुर उर्फ मंगू को गिरफ्तार किया है। घायल सौरभ चौहान को उपचार को भेजा गया। एसपी देहात ने बताया कि उक्त दोनों के द्वारा कठफोरी बाजार में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से दो तमंचाे, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि फायरिंग के आरोपियों को 20 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी बाबा की शाला के प्रभारी को हटाया
सिरसागंज। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने फायरिंग की घटना के बाद बाबा का शाला चौकी प्रभारी आजाद सिंह को वहां से हटाकर थाना सिरसागंज भेजा है। यहां तैनात गौरव शर्मा को चौकी प्रभारी बाबा की शाला की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed