फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employment servants staged a sit-in in the block premises, shouting slogans

रोजगार सेवकों ने ब्लाक परिसर में दिया धरना, नारेबाजी

Thu, 18 Nov 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employment servants staged a sit-in in the block premises, shouting slogans
खंड विकास कार्यालय पर रोजगार सेवकों केसाथ धरने पर बैठे सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव और जिलाध्यक्ष रम - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। मोहनीपुर निवासी रोजगार सेवक अजय प्रताप की बुधवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी होते ही रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। इसके बाद सभी रोजगार सेवक एकत्रित होकर ब्लाक परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। रोजगार सेवक बीडीओ और एपीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाने लगे। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव और भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ब्लाक पहुंचे और रोजगार सेवकों से बात की। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दखिनारा मौजा के गांव मोहनीपुर निवासी अजय प्रताप सिंह (35) रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ी और परिजन जब तक उसको उपचार को ले जाते, मौत हो गई। रोजगार सेवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। साथी की मौत की सूचना रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों को मिली तो सभी साथी एकत्रित होकर गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर ब्लाक परिसर आए और धरने पर बैठ गए। बीडीओ तथा एपीओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, डॉ. मनोज यादव, पंचम सिंह उर्फ पंछी व सलीम मास्टर भी ब्लाक पहुंचे और रोजगार सेवकों को न्याय दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, एसडीएम शिवध्यान पांडे और प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह भी पहुंच गए और रोजगार सेवकों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ और एपीओ रोजगार सेवकों का फाइल निस्तारण के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। उनसे सुविधा शुल्क मांगते हैं। उक्त रोजगार सेवक से भी एपीओ द्वारा रुपये मांगे गये, जिससे परेशान और डिप्रेशन में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक को पीकर आत्महत्या कर ली।
अवधेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रोजगार सेवक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed