फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees looked scared in the municipal corporation's accounting department, officers were not seen

Firozabad News: नगर निगम के लेखा विभाग में सहमे दिखे कर्मचारी, नहीं दिखे अधिकारी

Mon, 09 Jun 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Employees looked scared in the municipal corporation's accounting department, officers were not seen
नगर निगम के लेखा विभाग में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
फिरोजाबाद। तीन दिन पहले ठेकेदारों की फाइलों को स्वीकृति देने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई आगरा वृत द्वारा दर्ज रिपोर्ट के बाद निगम के लेखा विभाग में कर्मचारी सहमे-सहमे दिखाई दिए। वहीं लेखाकार जितेद्र कुमार गुप्ता दोपहर तक कार्यालय में नजर नहीं आए। वहीं लेखाधिकारी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी चंद मिनट तक कार्यालय पर दिखे। बाद में वह भी चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निरोधक एवं सतर्कता विभाग आगरा वृत द्वारा नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त अरविंद कुमार राय एवं लेखा विभाग में तैनात लेखाधिकारी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी, लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता और सेवा निवृत लेखा लिपिक राजेंद्र सिंह परिहार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। चारों पर ठेकेदारों के भुगतान संबंधी फाइलों को अवैध तरीके से स्वीकृत के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद सोमवार को नगर निगम लेखा विभाग खुला। ईद व रविवार छुट्टी के बाद खुले लेखा विभाग में मौजूद कर्मचारी सहमे-सहमे से दिखाई दिए। जबकि सतर्कता विभाग की एफआईआर में उल्लेखित लेखाधिकारी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी चंद मिनट के लिए कार्यालय आये। उसके बाद वे निजी कार्यवश कार्यालय से बाहर चले गए। वहीं लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता दोपहर करीब एक बजे तक अपनी कुर्सी पर नजर नहीं आए। बरहाल इस मामले में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed