{"_id":"63825948f37d26791b662d2f","slug":"employees-federation-demonstrated-on-16-point-demands-firozabad-news-agr5548081191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टूंडला नगरपालिका गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर पालिका गेट पर बैठक कर प्रदर्शन किया। बैठक में मांगे पूरी कराने के लिए सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी गई।
कर्मचारी महासंघ के पूर्व मंत्री अनुराग मेवाती ने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। नगर पालिका ने गलत तरीके से भुगतान किए हैं। उनकी जांच भी की जाए। ठेका मिस्त्री, हेल्पर, बेलदार, कंप्यूटर आपरेटर का नौ माह का बकाया और ट्यूवैल आपरेटर और चालकों का आठ माह का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान कराया जाए।
शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों को वर्ष 2021-22 के बकाया बोनस का भुगतान कराया जाए। स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के बकाया पीएफ को उनके खाते में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में नेत्रपाल वाल्मीकि, पवन कुमार, सूरज मेवाती, अमरदीप चौहान, संजय पाथरे, अंकुर कुमार, फौरन सिंह, दीवारीलाल, इस्माइल खान, ममता देवी, फूलवती, भानुप्रताप सिंह, महेंद्र कुमार, रमेश चंद्र कपूर, पंकज उपाध्याय, विमल कुमार, अंकुर शर्मा, दामोदर सिंह शामिल रहे।