{"_id":"65f9db914774995135002cf4","slug":"employees-celebrated-oefs-223rd-factory-day-with-great-pomp-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-120646-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कमचारियों ने धूमधाम से मनाया ओईएफ का 223वां निर्माणी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कमचारियों ने धूमधाम से मनाया ओईएफ का 223वां निर्माणी दिवस
Wed, 20 Mar 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर का 223वां निर्माणी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निर्माणी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन की शपथ ली। रक्षा क्षेत्र महासंघ द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑर्डनेंस इंप्लाइज के आह्वान पर कर्मचारियों व अधिकारियों को आयुध निर्माणी दिवस के बैज का वितरण किया गया।
संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी आयुध निर्माणी की शुरुआत कोलकाता के काशीपुर में की गई थी। ओएफबी विश्व का 37वां सबसे बड़ा रक्षा उपकरण बनाने वाला निकाय होने के साथ-साथ एशिया का दूसरी सबसे बड़ी और भारत में सबसे बड़ी आयुध निर्माणी है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अनुराग यादव, हिम्मतलाल कुमावत, ओमवीर तोमर, विपिन कुमार, हरिओम सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, पीएन अग्रवाल मौजूद रहे।