{"_id":"a8c020c692392d23b7ea423d9023ded9","slug":"embezzlement-of-31-million-fake-invoices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चालान से किया 31 लाख का गबन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चालान से किया 31 लाख का गबन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
फर्जी चालानों के माध्यम से लाखों का गबन करने वाली फर्म एवं इसमें संलिप्त कलक्ट्रेट के लिपिक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने एवं निलंबन के आदेश डीएम ने दिए हैं।
डीएम विजय किरन आनंद को रेलवे के कांट्रेक्टर एमके कांट्रेक्टर एवं सप्लायर्स के द्वारा जमा किए जाने वाले चालानों की जांच के आदेश एडीएम कर्मेंद्र सिंह को दिए थे। एडीएम ने ट्रेजरी के माध्यम से जांच की तो दस फर्जी चालानों के माध्यम से 31 लाख 18 हजार 820 रुपये का गबन पकड़ लिया। एडीएम ने बताया कि इस पटल पर ही तैनात लिपिक सर्वेश उपाध्याय ने सात चालानों के गलत ही नंबर चढ़ा दिए हैं। जिससे मिलान नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि लिपिक की संलिप्तता होने के कारण डीएम ने फर्म एवं लिपिक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने तथा निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।