फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eleven people injured after tractor trolley filled with pilgrims overturned in Firozabad admitted to hospital

Firozabad: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक दर्जन घायल, बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाकर लौट रहे थे

Wed, 12 Apr 2023 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। 

विज्ञापन
eleven people injured after tractor trolley filled with pilgrims overturned in Firozabad admitted to hospital
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा ट्रैक्टर का टॉयर फटने से हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया

नसीरपुर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी सतेंद्र अपने गांव से मंगलवार शाम को एक नेजा चढ़ाने बालाजी मंदिर पर आए थे। नेजा चढ़ाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर हरगनपुर श्यारमऊ मोड पर पहुंचा। तभी अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने सभी घायलों का उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल 

हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें प्रदीप (55) निवासी पिढसरा थाना अरांव, राकेश (35), रामप्रकाश (68), शुगर सिंह (52) निवासी हरगनपुर, सुदामा देवी (37), निवासी धर्मनगर, मुन्नी देवी (45), तुलजेश (26), प्रेमपाल (38), अतर सिंह (65), ओमप्रकाश (65), रामनाथ (46) निवासी हरगनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed