{"_id":"624c88062ae3ed73de415a9c","slug":"electricty-cable-firozabad-news-agr529333831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का केबल काटने से गुस्साए लोगों ने अभियंता को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का केबल काटने से गुस्साए लोगों ने अभियंता को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का केबल काटने से गुस्साए लोगों ने अभियंता को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़
अवर अभियंता ने दो लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/खैरगढ़। बिजली चोरी के आरोप में विद्युत निगम की टीम ने सोमवार को कुछ लोगों के कनेक्शन काटे थे। इससे आक्रोशित चार लोग मंगलवार को खैरगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां अवर अभियंता को पीटा, कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। ऐसा आरोप लगाते हुए अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
गांव पडरिया निवासी दो लोगों के घर बिजली चोरी की बात पर विद्युत निगम की टीम ने केबल काट दिया था। मंगलवार को ये दोनों अपने दो और साथियों के साथ कस्बा खैरगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। केबल काटे जाने का विरोध करते हुए अवर अभियंता अशोक कुमार की पिटाई कर दी। अवर अभियंता अशोक कुमार का आरोप है कि पिटाई का विरोध करने पर आरोपियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। खिड़की में लगे शीशों को तोड़ने के साथ ही कुर्सी व अन्य सामान उठाकर कार्यालय के बाहर फेंक दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। दोपहर को वे विद्युत कर्मचारियों के साथ थाना खैरगढ़ पहुंचे। अवर अभियंता ने अपनी तहरीर में मदन मोहन और जगदीश के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज बोले, अवर अभियंता अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर मदन मोहन और जगदीश को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और गलत टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फोटो- 15
102 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत बकाएदारों पर शिकंजा कसना विभग ने फिर से शुरू कर दिया है। सिरसागंज उपखंड द्वितीय के एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत के निर्देश पर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 79 घरेलू उपभोक्ताओं और 23 निजी नलकूपों के कनेक्शन बिल जमा न करने पर काट दिए गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के क्षेत्र में नगला अतिया, नगला बझेरा ,रामनगर, टोडरपुर बोथरी , गुरैया , बहादुरपुर, शेरपुर, गुड़िया टीकुर सहित अन्य गांव में 79 घरेलू उपभोक्ताओं पर नौ लाख 66 हजार एवं 23 निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर 65 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया था। इनका कनेक्शन काट दिया गया। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि उपखंड के अंतर्गत कुल 102 उपभोक्ताओं पर 16 लाख 16 हजार बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेद कर दिया गया है।