फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity was switched on despite shutdown, lineman burnt

Firozabad News: शटडाउन लेने के बावजूद चालू कर दी बिजली, लाइनमैन झुलसा

Sat, 14 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity was switched on despite shutdown, lineman burnt
टूंडला। शहर के एटारोड पर तार बदलने के लिए गए शटडाउन के बाद भी मोहम्मदाबाद सब स्टेशन से आपूर्ति चालू कर दी गई। खंबों पर कार्य कर रहे एक मजदूर करंट लगने से झुलस गया। वही 12 अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। विद्युत उप खंड अधिकारी ने लापारवाही पर एसएसओ के विरुद्ध उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की संतुति की है।
विज्ञापन



दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत शहर में रामा इंफोटेक कंपनी द्वारा बिजली खंभे व तार बदलने का काम कराया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर एटा रोड पर तार बदलने का कार्य कराया जा रहा था। इस कार्य के लिए हेल्पर रनवीर सिंह ने मोहम्मदाबाद सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ चंद्रवीर सिंह से शटडाउन लिया था। उसके अलावा 12 कर्मचारी साइड पर कार्य करने में लगे थे। कार्य चलने के दौरान शाम पांच बजे करीब बिना शटडाउन वापस लिए ही एसएसओ ने बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी।
विज्ञापन

बिजला चालू होते ही खंबे पर कार्य कर रहे एक मजदूर को करंट लग गया। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। करंट से झुलसे मजदूर को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। साथ ही तत्काल सूचना देते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। एसएसओ चंद्रवीर सिंह का कहना है कि शटडाउन वापस ले लिया गया था, उसके बाद ही आपूर्ति चालू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शटडाउन लेने के बावजूद सप्लाई चालू करना गंभीर मामला है। एसएसओ को हटा दिया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए संतुति करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
दुष्यंत कुमार
एसडीओ, विद्युत निगम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed