{"_id":"6668a6f36cb5fb608a048739","slug":"electricity-theft-caught-in-pharmacy-college-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-126558-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फार्मेसी कॉलेज में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फार्मेसी कॉलेज में पकड़ी बिजली चोरी
Wed, 12 Jun 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फार्मेसी कॉलेज में पकड़ी बिजली चोरी
- मौके पर टीम ने पाया आठ किलोवाट का लोड, केस दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। विद्युत विभाग की टीम ने मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग करते हुए एक फार्मेसी कॉलेज को चोरी की बिजली का प्रयोग करते हुए पकड़ा है। जिसके खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार दोपहर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा नगर के मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान इंदु फार्मेसी कॉलेज मुस्तफाबाद रोड में मीटर से पहले केबल कट करके विद्युत चोरी की जा रही थी। मौके पर लगभग आठ किलोवाट भार का प्रयोग अवैध चोरी से चलता हुआ कर्मचारियों को मिला। जबकि कॉलेज में चार किलोवाट का कनेक्शन था। जिसका टीम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चेकिंग के दौरान टीम में एसडीओ, अवर अभियंता राजेश पाल, जेई विजिलेंस वाजिद अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस बारे में एसडीओ विवेक शर्मा ने बताया की हाई लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।