फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity theft caught in nine houses in Sirsaganj, disconnected connections of 96 defaulters

सिरसागंज में नौ घरों में पकड़ी विद्युत चोरी, 96 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in nine houses in Sirsaganj, disconnected connections of 96 defaulters
फिरोजाबाद। विद्युत निगम की टीम ने सिरसागंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसमें छह उपभोक्ता तो बिना बिल भरे कनेक्शन को जोड़कर उपभोग कर रहे थे। टीम ने थाना आसफाबाद में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 96 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

एसडीओ डीके राजपूत के नेतृत्व में गुरुकुल विद्युत उपकेंद्र से संबंधित ग्राम संदलपुर, नगला हरिवंश ,नगला जयराम, में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। छह लोग केबल कटकर अनाधिकृत रूप से अपने घर में विद्युत का उपभोग कर रहे थे। जबकि कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते हुए पाए गए। सभी नौ लोगों के विरुद्ध अवर अभियंता दीपक सक्सेना के द्वारा विद्युत चोरी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अलग-अलग टीमों के द्वारा 96 लोगों पर सात लाख 49 हजार 387 रुपये बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेद कर दिया गया। 11 लोगों के परिसर पर स्वीकृत भार से अधिक भार पाए जाने पर उनके विद्युत भारों को वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ और जाटवपुरी क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने एसडीओ खालिद अजीज ने निर्देेशन में मॉर्निंग रेड की गई। इस दौरान 13 घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

आसफाबाद बिजली घर के अंतर्गत टीम ने पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ सुबह चार बजे से चेकिंग अभियान शुरू किया। 13 घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। टीम ने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed