{"_id":"67b0d46f668a7cb2a00a2d1c","slug":"electricity-supply-remained-closed-for-six-hours-consumers-remained-worried-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-142724-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छह घंटे बंद रही विद्युत सप्लाई, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छह घंटे बंद रही विद्युत सप्लाई, उपभोक्ता रहे परेशान
Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत उपकेंद्र रामनगर से जुड़े छारबाग फीडर की जर्जर लाइन को शनिवार को बदला गया। इस कारण शनिवार को 6 मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद रही। बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, गांधी पार्क फीडर पर भी मेंटीनेंस कार्य करने के कारण इस फीडर पर 6 मोहल्लों में बिजली प्रभावित रही।
जिले में रिमैप्ड योजना के तहत मेंटीनेंस कार्य किए जा रहे हैं। पुरानी जर्जर केबिलों को बदला जा रहा है। शनिवार को रामगढ़ फीडर की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। छारबाग फीडर से जुड़े समस्त मोहल्लों विजयनगर, गुरु नगर आदि इलाके प्रभावित रहे। इधर गांधी पार्क फीडर पर भी मेंटीनेंस कार्य किया। मोहल्ला तुलसी पैलेस वाली गली, बाबूजी की जीन, रानी वाला कंपाउंड व बस स्टैंड गली नंबर-3 की विद्युत सप्लाई भी छह घंटे तक बंद रही। एक्स्ईएन मागेंद्र सिंह ने बताया कि बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इसलिए विद्युत सप्लाई को बंद करना पड़ा।
35 से ज्यादा बकाएदारों के काटे कनेक्शन
विद्युत विभाग ने दबरई बिजली घर क्षेत्र के गांव आंकलावाद हसनपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में चेकिंग की गई। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन समझाकर उन्हें शांत करा दिया।