फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electricity smart meter

फरवरी माह में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जल्द शुरू होगा सर्वे

Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
electricity smart meter
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जल्द ही स्मार्ट मीटर का काम शुरू हो जाएगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में इसका सर्वे शुरू हो जाएगा। इसके बाद फरवरी में स्मार्ट मीटर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती दौर में शहर के अधिकतम लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में बड़े स्तर पर बिजली चोरी हो रही है। रेडियो फ्रिक्वेंसी से चलने वाले इन स्मार्ट मीटरों की विशेषता है कि इनमें गड़बड़ करने की कोशिश की तो कंपनी के कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा। सर्विस क्रमांक, उपभोक्ता के नाम सहित जानकारी सेंट्रल सर्वर तक पहुंच जाएगी। कंपनी के अधिकारी के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज पहुंच जाएगा। मीटर में लगे रिमोट डिस्कनेक्शन यूनिट के जरिए कंट्रोल रूम अथवा मोबाइल फोन से संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जा सकेगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है मीटर लगने के बाद 80 प्रतिशत तक लाइन लॉस को रोका जा सकता है। एक्सईएन आरपी वर्मा ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में चयनित कंपनी सर्वे करने आएगी। कंपनी की ओर से सर्वे के लिए तिथि निर्धारित की गई है। फरवरी माह में मीटर लगना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को भी होगा लाभ
- बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होती है तो भी उपभोक्ता को पता चल जाएगा।
- इस गड़बड़ी की जानकारी कंट्रोल रूम को भी होगी जिसके जरिए फॉल्ट जल्दी ठीक किया जा सकेगा।
- उपभोक्ता हर घंटे कितनी बिजली उपयोग कर रहा है यह जानकारी भी होगी।
- बिजली बंद हुई तो मोबाइल फोन पर उपभोक्ता को पता चल जाएगा। शिकायतों का समाधान जल्द होगा।
- प्रीपेड सुविधा भी होगी। मीटर की क्षमता से ज्यादा लोड का उपयोग होता है तो भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed