फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electricity

फाल्ट और लाइन बदलने के कार्य से दो सौ से अधिक गांवों की बंद रही बिजली

Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
electricity
फिरोजाबाद। फॉल्ट और बिजली विभाग द्वारा लिए गए शटडाउन के कारण बृहस्पतिवार को छह घंटे तक जिले के दो सौ से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई बंद रही। त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फरिहा क्षेत्र में पॉवर ग्रिड की 400 केवी लाइन की क्रॉसिंग होने के कारण बृहस्पतिवार को भी तीन बिजली घर छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहे। मुस्ताफाबाद, भदाना और फरिहा बिजली घर सुबह 10 बजे से बंद की गई बिजली सप्लाई शाम चार बजे के बाद सुचारु हो चुकी। करीब दो सौ गांव में छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि पॉवर ग्रिड का काम होने के कारण तीनों बिजली घरों की विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। शुक्रवार को भी शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन

लालऊ बिजली घर के 30 गांव ढाई घंटे रहे बंद
फिरोजाबाद। 220 केवी निर्माणधीन उसेनी के पास 33केवी, ककरु कोठी लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक लालऊ बिजली घर और मेडिकल कॉलेज फीडर की सप्लाई बंद रही। करीब 30 गांव में विद्युत संकट बना रहा। लोगों के कामकाज भी ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े घंटे रैपुरा फीडर रहा बंद, रहा अंधकार
फिरोजाबाद। बुधवार को रात्रि रैपुरा फीडर चार घंटे तक बंद रहने से छह गांवों की सप्लाई प्रभावित रही। दो स्थानों पर तार टूटने और एक स्थान पर बिजली के तार आपस में चुपक गए। इससे बुधवार की रात आठ बजे सप्लाई बंद हो गई। 10 बजे विद्युत विभाग के पास सूचना पहुंची। इसके बाद टीम ने पेट्रोलिंग का कार्य शुरू किया। रात्रि 12:30 बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी। गांवों में सन्नाटा पसरा रहा।

सुहागनगर बिजली घर के यार्ड में हुआ फॉल्ट
फिरोजाबाद। सुहागनगर बिजली घर के यार्ड में फाल्ट होने से तार जलने से एसएन बिजली घर, गांधी पार्क की विद्युत सप्लाई भी करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। करीब 36 से ज्यादा मोहल्ले में डेढ़ घंटे तक विद्युत संकट बना रहा। दोपहर साढ़े तीन बजे सप्लाई सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed