फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity failure for hours due to rain, many feeders remained in breakdown

Firozabad News: बारिश से घंटों गुल रही बिजली, ब्रेकडाउन में रहे कई फीडर

Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure for hours due to rain, many feeders remained in breakdown
फिरोजाबाद। बारिश का सीधा असर शहर और देहात क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। कई बिजली घरों पर यार्ड में पानी भर गया। इस कारण विद्युत सप्लाई बंद रही। वहीं, दो स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र के ब्रह्मानंद पुलिस चौकी के पास बारिश से दो विद्युत पोल झुककर टूट गए। इस कारण मुईद्दीनपुर, पानीगांव सहित एक दर्जन गांवों में विद्युत संकट बरकरार रहा। रैपुरा फीडर पर यार्ड में पानी भर गया। करीब एक दर्जन से गांव और मोहल्लों की रात्रि से ही विद्युत सप्लाई बंद रही। लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। 16 घंटे के बाद भी सप्लाई को सुचारू किया जा सका। टूंडला के जटपुरा और धीरपुर फीडर भी पांच घंटे से ज्यादा समय तक ब्रेकडाउन रहे। इध, मंगलवार को शाम से हो रही बारिश के कारण एसएन बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भी रात्रि 10 बजे के बाद सप्लाई सुचारू की गई।
विज्ञापन

गांधी पार्क और लेबर कॉलोनी बिजली घर इलाकों में भी विद्युत संकट बरकरार रहा। एसई एनपी सिंह ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर यार्ड में पानी भर गया। विद्युत पोल दो ही जगह पर टूटने की जानकारी हुई है। अधिक बारिश के कारण कई फीडर ब्रेकडाउन में चले गए थे। सभी फीडर को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed