फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electricity disconnect for hours in firozabad

पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप, लोग रहे परेशान

Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
electricity disconnect for hours in firozabad
फिरोजाबाद। आगरा-मैनपुरी जा रही 220 केवी विद्युत लाइन का कंडक्टर टूटकर 33केवी विद्युत लाइन रैपुरा पर गिर गया। इस कारण फॉल्ट के साथ विद्युत सप्लाई बंद हो गई। करीब पांच बजे के बाद अस्थायी व्यवस्था करके विद्युत सप्लाई को सामान्य किया गया। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे 220 विद्युत लाइन का कंडक्टर टूटने आसफाबाद के निकट शांति नगर में विद्युत लाइन पर गिर गया। जानकारी पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रैपुरा क्षेत्र के आठ गांव और सैलई की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। विद्युत विभाग की टीम ने हाइड्रा लगाकर अस्थायी व्यवस्था कर दी। शाम पांच बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु किया गया। विद्युत विभाग मंगलवार को फिर कंडक्टर को जोड़ने का कार्य करेगा। एक्सईएन वीएस चौहान ने बताया कि हाइटेंशन तार का कंडक्टर टूटने के कारण रैपुरा की बिजली बंद रही। अस्थायी रूप से व्यवस्था कराकर शाम को विद्युत सप्लाई चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed