फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity cut in Rudhemai and Karikheda villages for not depositing bills

Firozabad News: बिल जमा न करने पर रुधेमई और कारीखेड़ा गांव की काटी बिजली

Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in Rudhemai and Karikheda villages for not depositing bills
फिरोजाबाद। सिरसागंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बृहस्पतिवार को कारीखेड़ा फीडर पर निरीक्षण किया। गांव कारीखेड़ा और रुधेमई के ग्रामीणों ने बकाया बिल जमा करने से इन्कार कर दिया। टीम ने दोनों गांव की बिजली काट दी।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि कारीखेड़ा में 216 घरेलू उपभोक्ताओं पर 23 लाख 30 हजार 958 रुपये बिजली बिल का बकाया है। ग्रामीण विद्युत बिल जमा करने में असमर्थता जाहिर की। वहीं गांव रुधेमई में 192 घरेलू उपभोक्ताओं पर 12 लाख 14 हजार 328 रुपये बिजली बिल का बकाया चल रहा है। दोनों गांव में अवर अभियंता राहुल कुमार के द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर कनेक्शन को कटवा दिया। इंजीनियर शंकरलाल अग्निहोत्री अधिशासी अभियंता सिरसागंज ने बताया कि दोनों गांव की विद्युत आपूर्ति गांव के लगभग आधे विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा अपने बिल का आंशिक रूप से भुगतान करने पर सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed