{"_id":"63f4add4a72f58a1b805a674","slug":"electricity-corporations-team-cut-the-connections-of-20-defaulters-firozabad-news-c-25-1-68755-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत निगम की टीम ने 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत निगम की टीम ने 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
Tue, 21 Feb 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम ने 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। उपखंड क्षेत्र के बनवारा एवं इटौली फीडर पर बकाएदारों एवं चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 लोगों को चोरी से विद्युत उपयोग करने के मामले में चिन्हित किया गया। वहीं 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने इटौली फीडर के गयामई एवं खेरिया गांव में चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग अभियान के दौरान कनेक्शन लेने के बाद से ही विद्युत बिल का भुगतान न करने पर चिन्हित किए गए 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से विद्युत बिल जमा करने का भी आह्वान किया गया।
वहीं एसडीओ मनोज बघेल के निर्देशन में विजिलेंस टीम के साथ बनवारा फीडर के अवर अभियंता नमेंद्र कुमार ने जाजूमई एवं अन्य गांव में चेकिंग अभियान चलाया।
अवर अभियंता नमेंद्र कुमार ने कहा जाजूमई में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 7 लोगों को चोरी से विद्युत उपभोग करने के आरोप में चिन्हित कर मामला दर्ज कराया गया है।