फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electric wire theft case solved; five accused arrested.

Firozabad News: विद्युत तार चोरी की घटना का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electric wire theft case solved; five accused arrested.
नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
नारखी। थाना क्षेत्र पुलिस ने विद्युत तार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एल्युमिनियम विद्युत तार के बंडल और वारदात में प्रयुक्त मैक्स पिकअप बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में शंकर पर लूट, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम समेत आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नगला सुंदर मोड़ के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णकांत उर्फ लटूरी निवासी मोहम्मदी थाना रजावली, शंकर निवासी गढ़ी वैशाल थाना रजावली, छोटे उर्फ छोटू निवासी प्रतापपुर चौराहा जैन भट्ठा के सामने रैनबो स्कूल वाली गली शिकोहाबाद, राजा निवासी जौंधरी थाना नारखी और स्वरूपचंद राठौर निवासी सुहागनगर माता वाली गली थाना दक्षिण के रूप में हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एल्युमिनियम विद्युत तार के दो बंडल बरामद हुए। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई मैक्स पिकअप बरामद की गई है। आरोपी शंकर के खिलाफ नारखी, पचोखरा और रजावली थानों में लूट, चोरी का माल बरामद होने, गैंगस्टर, धमकी और आयुध अधिनियम समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा विद्युत तार चोरी के दोनों मुकदमों को मिलाकर उसके खिलाफ आठ मुकदमे बताए हैं। अन्य चार आरोपियों के खिलाफ भी चोरी के दोनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed