{"_id":"61d9d4fd046d250a4340e9d7","slug":"elections-will-be-held-in-the-third-phase-in-firozabad-district-voting-on-february-20-firozabad-news-agr5206511109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद जिले में तीसरे चरण में होगा चुनाव, 20 फरवरी को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद जिले में तीसरे चरण में होगा चुनाव, 20 फरवरी को मतदान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में पांच विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से प्रारंभ होकर एक फरवरी तक चलेगी। दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं चार फरवरी को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। 20 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम आने के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2022 की घोषणा के तत्काल प्रभाव से जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों से कहा कि वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराएं। आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन कराते हुए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रत्याशी फाइनल नहीं
जिले की पांचों विधानसभा सीट के लिए अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी फाइनल नहीं किए हैं। भाजपा के साथ सपा, बसपा, कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। सपा इस बार भाजपा के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। सपा के सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने पर सपा टिकट फाइनल करेगी।