{"_id":"6910d402376000d00d04bc9f","slug":"elections-were-held-unopposed-for-most-of-the-posts-in-the-revenue-bar-association-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-160368-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिकांश पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिकांश पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन सदर तहसील के चुनाव के संबंध में दस नवंबर को दोपहर 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक होगी।
अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के कारण चुनाव के साथ-साथ शपथ ग्रहण के संबंध में मंथन किया जाएगा।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा तहसील बार के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चरन सिंह यादव एडवोकेट की शिकायत के बाद चुनाव प्रक्रिया को 15 नवंबर से पूर्व पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैंं। तहसील बार के महासचिव पद के लिए मतदान 11 नवंबर को डाले जाएंगे। क्योंकि महासचिव पद पर दो उम्मीदवार चुनाव मैदान अभी हैं।
इधर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि अध्यक्ष पद के दो नामांकन वापस हो चुके हैं। इसके कारण किसी भी पद पर चुनाव कराने की नौबत नहीं है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों की बैठक सदर तहसील प्रांगण में दस नवंबर को दोपहर 11 बजे से चुनाव के संबंध में बैठक होगी। इस बैठक में रेवेन्यू बार की रुकी हुई चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि तय की जाएगी।