{"_id":"60a553d18ebc3edca73d18d9","slug":"election-political-panchayat-chunaav-firozabad-news-agr492517776","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन मालिकों पर विभाग कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन मालिकों पर विभाग कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन मालिकों को प्रशासन ने अब नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। वाहन मालिकों को साक्ष्य के साथ नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब न देने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को जिले में मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारियों ने करीब एक हजार वाहनों को अधिग्रहित किया था। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अधिग्रहित किए गए वाहनों में से 314 वाहन मालिकों ने प्रशासन को मतदान से पूर्व वाहन उपलब्ध नहीं कराए थे। जिससे विभागीय अधिकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
संभागीय परिवहन विभाग में तैनात आरआई हरिओम ने बताया कि जिन वाहन मालिकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वाहन उपलब्ध नहीं कराए उनकी संख्या 314 है। इन वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। वाहन मालिका को नोटिस का जवाब देने के साथ ही यह भी साक्ष्य के साथ स्पष्ट करना होगा कि वह किस कारण से वाहन देने में असमर्थ था। यदि नोटिस का जवाब या फिर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो वाहन मालिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।