फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   election,political,panchayat chunaav,election commission

मंडल के किसी भी जिले में कार्मिकों की लगाई जा सकेगी ड्यूटी

Tue, 16 Mar 2021 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
election,political,panchayat chunaav,election commission
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। किसी मंडल में यदि चार जिले हैं तो प्रत्येक चरण में एक जिले में चुनाव कराया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों को एक जिले से दूसरे जिले में ड्यूटी करने के लिए भी जाना पड़ सकता है। इसके लिए कर्मचारियों को वहां तक भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था संबंधित जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्मिकों को प्रशिक्षण उनके तैनाती वाले जिले में दिया जाएगा। मंडलायुक्त द्वारा किस जिले में कर्मचारियों की जरूरत होगी, इसका पर्यवेक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को कार्यरत जिले के इतर मंडल के किसी भी जिले में चुनाव कराने को भेजा जा सकेगा। आयोग ने कहा कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है, उनकी भी ड्यूटी लगाई जा सकेगी। मतदान टोली में संविदा कर्मचारी एक या इससे अधिक की ड्यूटी लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

महिला कार्मिकों की संख्या कम होने के कारण प्रत्येक मतदान टोली में एक महिला कार्मिकों के होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। पोलिंग टीमों को प्रशिक्षण एक बार दिया जाएगा। पोलिंग पार्टी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन मतपेटिकाओं के स्थान पर दो मतपेटिकाओं को ले जाया जाएगा। चारों मतपत्रों को एक ही मतपेटिका में डाला जाएगा। यदि एक मतपेटी भर जाती है तभी दूसरी मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा। यदि कहीं प्रत्याशियों की संख्या अधिक है तो वहां सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के पास मतपेटिकाओं की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed