फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   election mlc

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Wed, 02 Dec 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
election mlc
सदर व्लाक में आगरा खंड स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान करने जाते शिक्षक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद।आगरा खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान 14 मतदान केंद्रों पर बने 52 बूथों पर मतदान हुआ। हालांकि शिक्षकों के सापेक्ष स्नातक मतदाताओं ने मतदान के प्रति काफी कम रुचि दिखाई दी। यही कारण रहा कि मतदान का प्रतिशत 42.31 प्रतिशत ही रहा, जबकि शिक्षकों के मतदान का प्रतिशत 77.15 प्रतिशत तक पहुंच गया। डीएम एवं एसएसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे से सभी 14 मतदान केंद्रों पर प्रारंभ हो गया। शुरूआत में मतदाताओं की गति धीमी रही, लेकिन दस बजे के बाद मतदाताओं के आने का क्रम बढ़ गया। शिक्षक-स्नातक चुनाव में प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं ने काफी रुचि लेते दिखाई दिए। पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मतदान करने परिवार के साथ पहुंचे, बल्कि बस्तों पर भी व्यवस्थाओं को संभाले दिखाई दिए।
विज्ञापन

स्नातक खंड के लिए जिले में 31217 मतदाताओं में से 12163 ने मतदान में हिस्सा लिया। यह 42.31 प्रतिशत है। वहीं शिक्षक मतदाताओं की संख्या 1905 थी। इसमें से 1455 ने मतदान किया। शिक्षकों के मतदान का प्रतिशत 77.15 प्रतिशत रहा। मतदान केंद्र से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांगरूम में जमा कराने के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed