फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elders persecuted by their own are not getting affinity in old age home

अपनों से सताए वृद्धों को वृद्धाश्रम में भी नहीं मिल रहा अपनत्व

Tue, 02 Feb 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elders persecuted by their own are not getting affinity in old age home
टूंडला। अपनों से सताए और भगाए वृद्धजनों के लिए बनाए गए वृद्धाश्रम में भी वृद्धों को अपनत्व नहीं मिल पा रहा। एक वृद्ध ने मंगलवार को रोते हुए वृद्धाश्रम में होने वाली परेशानियां बयां करते हुए वृद्धाश्रम छोड़ दिया। वृद्ध ने संचालिका पर वृद्धों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित वृद्धाश्रम छोड़कर निकले रामू दुबे ने बताया कि वृद्धाश्रम में न तो समय से खाना मिलता है न चाय-पानी मिलती है। बुजुर्ग लोग नित्य क्रिया के लिए भी काफी परेशान रहते हैं। कर्मचारी किसी वृद्ध की कोई बात नहीं सुनते। जो कपड़े आते हैं उन्हें भी उतरवा लिया जाता है। संचालिका द्वारा कर्मचारियों के द्वारा ऐसा करवाया जाता है। वृद्धाश्रम से निकले वृद्ध के रोते हुए इस मार्मिक व्यथा सुनकर एवं वीडियो बनाने के बाद अंर्तराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की तो बताया कि छोटी मोटी परेशानी है।
विज्ञापन

रिश्ते में रामू दूबे मेरे मामा हैं और नशे के आदी हैं। नशा उपलब्ध न होने से वह आश्रम में आए दिन हंगामा करते हैं। इसीलिए झूठे आरोप लगाकर वह आश्रम से गए हैं। बाकी अन्य किसी को कोई परेशानी नहीं है। रितु दुबे, संचालिका वृद्धाश्रम बन्ना, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed