फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elder brother was killed by giving betel nut fifty thousand rupees

Firozabad News: पचास हजार रुपये सुपारी देकर कराई बड़े भाई की हत्या

Tue, 02 May 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elder brother was killed by giving betel nut fifty thousand rupees
पचास हजार रुपये सुपारी देकर कराई बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन

गला काटकर की गई थी हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आए दिन नशे में धुत होकर हंगामा करने के कारण छोटे भाई ने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतरवा दिया। छोटे भाई ने पचास हजार रुपये देकर भाड़े के हत्यारों से बड़े भाई की हत्या करवा दी। सोमवार को थाना एका पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस युवक की हत्या में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस ने युवक की हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

19 अप्रैल को एका पुलिस ने आरबी ईंट भट्ठे के पास से एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की गला काट कर हत्या की गई थी। बाद में युवक की पहचान गौरव प्रसाद निवासी देवखेडा थाना पचोखरा के रूप हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की हत्या के खुलासा में जुटी थी। सोमवार को थाना एका पुलिस ने गुलशन और कन्हैया निवासी सलेमपुर थाना पचोखरा को नगला दल तिराहा से पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी गुलशन ने बताया कि गौरव के छोटे भाई सौरभ ने ही उसे हत्या के लिए पचास हजार रुपये की सुपारी दी थी। हत्या के लिए वह कई दिनों से गौरव पर नजर रखे हुए थे, सौरभ ने पूरी सूचना दी थी। वह घर से उसे गाड़ी दिखाने के बहाने ले गए। रास्ते में शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद गौरव उनके साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसके बाद सुनसान में गाड़ी ले जाकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और डंडा बरामद किया है। थाना पुलिस ने हत्या के आरोपियों को जेल भेजा है। वहीं भाई सौरभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी अब दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed