फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elder brother shot younger in property dispute in Firozabad

Firozabad News: संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, लहूलुहान बेटे को देख चीख पड़े परिजन

Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

Firozabad News: फिरोजाबाद में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी। लहूलुहान बेटे को देख परिजन चीख पड़े। 

विज्ञापन
Elder brother shot younger in property dispute in Firozabad
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में संपत्ति के विवाद में युवक ने अपने सगे छोटे भाई को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। घर वालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर आनन फानन में अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव दारापुर रसैनी की है। विशेष यादव का अपने बड़े भाई विजय से संपत्ति विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार विशेष बीती रात विशेष अपने धान के खेत की सिंचाई करने को गया था। रास्ते में खेत के पास ही बड़ा भाई विजय अपने साथियों के साथ वहां गया। कहासुनी के बाद विजय ने साथियों की मदद से विशेष को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए सीधे आगरा लेकर गए हैं। वहीं घटना की जाकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। एसओ महेश सिंह के मुताबिक मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed