फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elder brother murdered for stopping him from drinking alcohol in tundla

UP: शराब पीने से रोकने पर बड़े भाई की हत्या, हंसिया से प्रहार कर ली जान; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 08 Nov 2025 09:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Nov 2025 09:55 PM IST
सार

परिजन घायल धीरज को उपचार के लिए आगरा स्थित अस्पताल ले गए। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Elder brother murdered for stopping him from drinking alcohol in tundla
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में शराब पीने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी 30 वर्षीय धीरज और 26 वर्षीय धर्मप्रकाश दोनों भाई हैं। परिजनों ने बताया कि धर्मप्रकाश को शराब पीने की लत थी। दोनों भाइयों की शादी दो सगी बहनों के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम सात बजे बड़े भाई ने छोटे भाई से शराब पीने की मना किया तो दोनों भाइयों के बीच आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते छोटे भाई ने बड़े भाई धीरज पर हंसिया से प्रहार कर दिया। 

इसके बाद बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल धीरज को उपचार के लिए आगरा के जिला अस्पताल ले गए। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शाम छह बजे उसका  शव लेकर गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के ससुरालीजन पहुंच गए। 
विज्ञापन


साले विपिन कुमार ने थाना पुलिस को छोटे भाई द्वारा की गई हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मप्रकाश को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि बड़े भाई द्वारा शराब पीने का विरोध करने पर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें बड़े भाई धीरज की मौत हो गई है। आरोपी धर्मप्रकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: चोर समझकर ऑटो चालक से की मारपीट...युवक की अस्पताल में माैत, परिजनों ने किया हंगामा; जाम लगाने का प्रयास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed