फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   elder brother killed younger brother by hitting him with brick over property division In Firozabad

UP News: बड़े भाई ने छोटे को ईंट से कूचकर मार डाला, शादी के डेढ़ वर्ष में विधवा हो गई बहू; मची चीख पुकार

Wed, 16 Oct 2024 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

सुहागनगरी में बड़े भाई ने छोटे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। शादी के डेढ़ वर्ष में ही बहू विधवा हो गई। घर की संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
elder brother killed younger brother by hitting him with brick over property division In Firozabad
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिता की मौत के बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पत्नी व बेटे के साथ मिलकर सिर पर ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के असुआ गांव की है। गांव निवासी प्रतापबनी सिंह, उत्तम सिंह तीन भाई हैं। पिता दीनानाथ की मौत के बाद संपत्ति रामदेवी के नाम हो गई थी। तीन भाई एक ही घर में रहते हैं। पिता की मौत के बाद से ही आए दिन बंटवारे को लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी संपत्ति के विवाद को लेकर उत्तम सिंह और बनी सिंह के बीच विवाद हो गया। 

विज्ञापन

दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बनी सिंह की पत्नी और बेटा भी आ गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से उत्तम सिंह (27) के सिर में ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगते ही वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 
 

एसपी ग्रामीण अखिलेख भदौरिया ने बताया कि संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था। मृतक के सिर पर ईंट लगी थी। इससे उसकी मौत हुई है। घटना की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था उत्तम का विवाह

मृतक उत्तम सिंह का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही किरन के साथ हुआ था। दोनों को एक बेटा है। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed