फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eight will fight elections three years

आठ नहीं लड़ सकेंगे तीन वर्ष तक चुनाव

Mon, 19 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2012 में चुनाव लड़ने के बाद खर्चे का ब्योरा नहीं देने के
विज्ञापन
कारण तीन वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। टूंडला के तीन, जसराना विधानसभा के चार एवं सिरसागंज क्षेत्र से एक प्रत्याशी शामिल है।


विधानसभा चुनाव 2012 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च के ब्योरे पर चुनाव आयोग ने सख्त निगरानी रखी थी। आयोग की ओर से कई बार प्रत्याशियों के साथ ही उनके लेखा एजेंटों को भी प्रशिक्षण दिया गया था। लाख प्रयासों के बावजूद जिले के आठ प्रत्याशी आयोग को सही ढंग से रिपोर्ट नहीं दे सके। इस कारण आयोग ने आठ प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।


अयोग्य घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों में मुख्य रूप से टूंडला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले नगला नेक निवासी कोटला के निवासी भगवान सिंह, ट्रांसयमुना कालोनी आगरा निवासी शिशिर कुमार राय, खगरई हुसैनपुुर की निवासी रूबी और जसराना विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले चार प्रत्याशियों में नगला हरिहा कुशियारी के निवासी निर्मल किशोर, नगला नेक कोटला निवासी ललिता देवी, सराय मटियारी पाढ़म के निवासी हरदयाल सिंह, करहरा शिकोहाबाद निवासी छोटेलाल कठेरिया और सिरसागंज विधानसभा चुनाव लड़े ग्राम सराय लुकमान निवासी सुरेशचंद्र शामिल हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल ने जिले के आठ प्रत्याशियों को तीन-तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रत्याशी को भी आयोग की ओर से पत्र भेजा जाएगा।



राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कार
के लिए आयोग को भेजे तीन नाम
25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2015 पर बेहतर काम करने वाले स्टेट अवार्ड के लिए ही ईआरओ,एईआरओ,बीएलओ के नाम आयोग की ओर से मांगे गए थे। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने जिले से एसडीएम जसराना अमित सिंह व फीरोजाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 22 की बीएलओ नीरू सिंह (सहायक अध्यापिका प्राइमरी स्कूल सैलई) एवं सिरसागंज विधानसभा के बूथ संख्या 179 पर तैनात बीएलओ शिक्षामित्र कृष्णपाल सिंह का नाम भेजा है। यह नाम भेजने की पुष्टि एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed