{"_id":"666f39b72c4862fa320ba4c6","slug":"eid-ul-azha-preparations-complete-lots-of-shopping-done-in-the-market-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-126895-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: तैयारी पूरी, बाजार में खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: तैयारी पूरी, बाजार में खूब हुई खरीदारी
Mon, 17 Jun 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा: तैयारी पूरी, बाजार में खूब हुई खरीदारी
डीएम ने कहा, खुले में कुर्बानी न करें, कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर नहीं डालें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा को लेकर बाजार में खरीददारी का क्रम रविवार को पूरे दिन चलता रहा। महिलाओं की भीड़ कटरा बाजार, रसूलपुर तथा सदर बाजार में देखने को मिली। मेवा की बिक्री खूब हुई। कुर्बानी के लिए लोग बकरों की खरीदारी करते दिखाई दिए। इसके कारण नालबंद चौराहे के पास बकरा मंडी में काफी भीड़ रही।
ईद उल अजहा को लेकर ईदगाह सहित शहर के सभी मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की तैनाती एक दिन पहले से ईदगाह प्रांगण में कर दी गई थी। डीएम रमेश रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित पहले ही खुले में कुर्बानी न करने और सोशल मीडिया पर कुर्बानी के वीडियो न डालने के आदेश दे चुके हैं। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का काम किया जा रहा है। नमाज स्थल के आस पास रविवार को साफ सफाई अभियान चलता दिखा। वहीं सोमवार सुबह चूने का छिड़काव किया जाएगा। ईद उल अजहा से एक दिन पूर्व बाजार में खरीददारी करने को लोग निकल पड़े।
कोई घर आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारी करता दिखाई दिया। वहीं कुछ महिलाएं एवं युवतियां इस दिन खास ड्रेस पहनने के साथ ही सजने संवरने की तैयारी को कटरा बाजार में खरीदारी कर रही थीं।
विज्ञापन
65 हजार रुपये तक बिका बकरा
ईद उल अजहा से एक दिन पूर्व बकरा मंडी में रविवार शाम बकरों को खरीदने वालों की भीड़ रही। यहां हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे थे। बाजार में बकरा 18 हजार से लेकर 65 हजार तक का था। लोगों ने उनकी नस्ल को पहचानकर और बजट देखकर बकरे को खरीदा। सबसे ज्यादा डिमांड जमनापारी बकरा की रही। वहीं करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें। खुले में कुर्बानी कतई न करें।
सुबह छह बजे से नौ बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट
ईद उल अजहा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। रूट डायवर्जन की अस्थायी व्यवस्था सुबह छह बजे से नौ बजे तक लागू रहेगी। यातायात प्रभारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि ईद उल अजहा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्के एवं भारी वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। सोमवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक लागू की रूट डायवर्जन व्यवस्था के तहत आगरा की ओर से आने वाले वाहन जरौली कट से शिकोहाबाद की ओर रवाना होंगे। वहीं शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बिल्टीगढ़ चौराहा से नए बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। इसके अलावा आसफाबाद से जाटवपुरी व नगला बरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को लालपुर होते हुए नए बाईपास की ओर रवाना किया जाएगा।
नमाज का समय
ईदगाह - सुबह 7.15 बजे
जामा मस्जिद - सुबह 7.30 बजे
शाही मस्जिद सुबह - 7:45 बजे