फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,teacher,parishadiya school smc

नई भर्ती के बावजूद भी स्कूलों में शिक्षकों की कमीं, अब अंतर्जनपदीय तबादला से उम्मीद

Thu, 11 Feb 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
education,teacher,parishadiya school smc
फिरोजाबाद। वर्ष 2021 में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती हुई। फिर भी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी। क्योंकि ऑनलाइन स्कूल आवंटन प्रक्रिया में उन स्कूलों में शिक्षक पहुंच गए। जिनमें पहले से ही शिक्षकों की पर्याप्त संख्या थी। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या 100 से अधिक है। कक्ष संख्या भी चार से पांच हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षक एक या दो ही हैं। अब अंतर्जनपदीय तबादलों से ही उम्मीद है।
विज्ञापन

एक मार्च से प्राइमरी स्कूल भी खुल जाएंगे। इस साल 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 618 नए शिक्षक मिल गए हैं। किंतु स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो गई, किंतु विद्यालयों की हालत आज भी जस की तस है। 420 शिक्षक तबादला होकर फिरोजाबाद आए हैं। इनको ऑनलाइन ही स्कूलों का आवंटन होगा। प्रधानाध्यापकों ने शिक्षक भेजने की मांग बीएसए से की है। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि ऑनलाइन ही स्कूलों का आवंटन हो रहा है। शासन के निर्देशानुसार विकल्प भरवाए जाते हैं। जिन स्कूलों में शिक्षकों की बेहद कमी हैं। उनमें जल्द ही व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों का हाल
- फिरोजाबाद ब्लॉक का प्राइमरी अगरू का पुरा में 150 से अधिक विद्यार्थी हैं। यहां पर सिर्फ एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं।
- प्राइमरी स्कूल अकबरपुर में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं। यहां सिर्फ दो सहायक अध्यापक के भरोसे विद्यालय चलता है।
- प्राइमरी स्कूल जसराना में 158 विद्यार्थी हैं। विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि चार कमरे बने हुए हैं।
- कंपोजिट विद्यालय कल्हारी में कक्षा-एक से आठवीं तक में 108 विद्यार्थी हैं। इनमें अध्यापकों की तैनाती तीन है किंतु एक अध्यापक एआरपी बन गए हैं। इससे अलग-अलग कक्षाओं में दो शिक्षकों से शिक्षा का माहौल नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed