फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,korona,amarujala firozabad news,amar ulala education abhiyan

अतिरिक्त कक्षाओं से शिक्षक बच्चों का बढ़ा रहे आत्मविश्वास

Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
education,korona,amarujala firozabad news,amar ulala education abhiyan
अतिरिक्त कक्षाओं से शिक्षक बच्चों का बढ़ा रहे आत्मविश्वास
विज्ञापन

बच्चों से बात कर कमियों को किया जा रहा दूर, लिखने का भी कराया जा रहा अभ्यास
संवाद नयूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में कई कमियां आईं हैं। इन्हें दूर करने में शिक्षक जुटे हुए हैं। एक ओर शिक्षक अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ चर्चा-परिचर्चा कर भी बच्चों में आए बदलावों का पता लगा रहे हैं।
बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रवि शर्मा ने बताया कि बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं का पता लगाया जा रहा है। शिक्षक बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूसरी ओर कोरोनाकाल में नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रधानाचार्य भी बच्चों से संवाद कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से सबसे ज्यादा असर बच्चों की पठन-पाठन क्षमता पर पड़ा है। लिखावट भी कुछ हद तक प्रभावित हुई है। शिक्षक कक्षाओं में बच्चों से किताबों का पाठन करवा रहे हैं। विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों की लिखावट में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। विशेष रूप से कॉपियों पर लिखने का अभ्यास भी करवा रहे हैं। शिक्षक यह भी पता लगाने के लिए प्रयास कर रहे है कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में ओर क्या-क्या बदलाव आए।
विज्ञापन

इनसेट
उन्हें स्कूल में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ऑफलाइन पढ़ाई में हर बात आसानी से समझ आती है। अकेले पढ़ने के बजाय कक्षाओं में सहपाठियों के साथ पढ़ाई करने का अलग ही मजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्तिक
ऑनलाइन पढ़ाई से आंखे दर्द होने लगता था। ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की अपेक्षा काफी बेहतर है। सरकार ने स्कूल दोबारा खोलकर बच्चों को काफी राहत पहुंचाई है।
- आस्था यादव
कोरोना महामारी के चलते दो साल ऑनलाइन पढ़ाई हुई। अब शिक्षक उनमें आई कमियों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। उनसे खुद बात भी कर रहे हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
- प्रियांशी पाठक
- शिक्षक क्लासरूम से विशेष परिचर्चा कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में वे अकेले पढ़ते थे। सहपाठियों से भी बात नहीं हो रही थी। अब स्कूल खुले है, क्लासरूम में बैठकर अब पढ़ाई हो रही है।

- समर्थ सिंह
ऑनलाइन माध्यम से छात्र कोरोना काल में पढ़ाई करते रहे। इस दौरान कई कमियां बच्चों में आईं हैं। उन्हें दुरुस्त करने के लिए हम जुटे हुए हैं। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। देखने में आया कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा का स्तर काफी कम हो गया था। इसके अलावा लिखने का अभ्यास भी कराया जा रहा रहे हैं। क्योंकि लिखने की क्षमता भी कम हुई है।
- हर्षिता गुप्ता, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed